राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट – Rajsamand District of Rajasthan

राजसमन्द जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल, ए॓तिहासिक पर्यटन स्थल, मंदिर, किले, मुख्य त्योहार एवं व्यवसाय आदि की विस्तृत जानकारी, साथ ही हर घटना को देखने का लेखक का अपना व्यक्तीगत व्यंग्यात्मक नजरिया आज की इस तिरछी दुनिया के सन्दर्भ में…

राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट – Rajsamand District of Rajasthan header image 2

अग्निपथ – हरिवंशराय बच्चन

August 7th, 2011 · अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई · इतिहास के पन्नो से

हरिवंशराय बच्चन की एक बहुत ही उम्दा कविता है अग्निपथ | अग्निपथ एक फिल्म भी है जिसमे मुख्य किरदार निभाया है उन्हीं के महानायक सुपुत्र अमिताभ बच्चन नें | अग्निपथ को हम कह सकते हैं ये उन लोगों को समर्पित है जो कि आजीवन संघर्ष में लिप्त रहते हैं ए॓से की मानों संघर्ष के सिवा उनके जीवन में कुछ और नहीं |

संघर्षशील व्यक्ती हमेशा छोटे लोगों का भी पूरा सम्मान करते हैं और बडी से बडी कठिनाई आने पर भी ना डरने की बात करते हैं | मैं अपने आस पास के संघर्षशील लोगों को देखता हूं तो यही कविता मुझे बरबस याद आती हैं |

अग्निपथः हरिवंशराय बच्चन

अग्निपथ

अग्निपथ

वृक्ष हो भले खडे,

हों घने, हों बडे,
एक पत्र छाहं भी,
मांग मत, मांग मत, मांग मत,
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |

तू न थकेगा कभी,
तू न थमेगा कभी,
तू न मुडेगा कभी,
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |

यह महान दृश्य है,
चल रहा मनुष्य है,
अश्रु, स्वेद, रक्त से,
लथपथ, लथपथ, लथपथ,
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |

संबंधित पोस्ट नहीं मिले :

टैग्सः ····

अब तक कोई भी टिप्पणी नहीं ↓

अपनी टिप्पणी करें, आपकी टिप्पणीयां हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, आप हिन्दी या अंग्रेजी में अपनी टिप्पणी दे सकते हैं, साथ ही आप इस वेबसाईट पर और क्या क्या देखना चाहेंगे, अपने सुझाव हमें दें, धन्यवाद