राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट

राजसमन्द जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल, ए॓तिहासिक पर्यटन स्थल, मंदिर, किले, मुख्य त्योहार एवं व्यवसाय आदि की विस्तृत जानकारी, साथ ही हर घटना को देखने का लेखक का अपना व्यक्तीगत व्यंग्यात्मक नजरिया, कटु सोच आज की इस तिरछी दुनिया के सन्दर्भ में…

राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट header image 2

राटासेन माताजी का मंदिर

February 10th, 2009 · 1 टिप्पणी · प्रमुख दर्शनीय स्थल, राजसमन्द जिला


राजसमन्द से सौ किलोमीटर की परिधी में हमने अब तक कोई भी घुमने लायक स्थान नहीं छोडा । मोटरसाईकिल उठाई
, एक दो दोस्तों को फोन घुमाया वे भी तैयार और हम भी । थोडा बहुत नाश्ता पानी साथ लिया और ये निकल चले हम घुमने । छट्टी के दिन अक्सर एसा ही रूटीन रहता था पहले हमारा । तो कुछ समय पहले हम इस बहुत ही खूबसूरत स्थान पर पहुंचे ।

यह राटासेन माताजी का मंदिर उदयपुर के श्री एकलिंग जी ट्रस्ट के अधीन आता है । मेन राजसमन्द से उदयपुर जाते हुए मेन सडक पर एकलिंग जी से कुछ ही लेफ्ट हैंड साईड पर आगे एक मार्ग आता है । इधर घुमने पर यह कच्चा रास्ता कुछ दुरी पर एक दीवार के वहां रूक जाता है यहां से पैदल ही जाना होता है पहाड पर बने मंदिर पर । सीमेंट से बनी पगडंडी पुरे रास्ते पर है ।

उपर मंदिर में माताजी की श्रंगारित प्रतिमा है जिसके दर्शन करने का लाभ उठा सकते हैं । पहाड से ही दूर देवीगढ़ भी नजर आता है । यहां पर एक स्थान एसा भी है जहां से जोर से आवाज दो तो वह वापस गूंजती हुई आप तक लौट के आती है । हम लोग तो बारिश के मौसम में गए थे तब तो नजारा ही कुछ और था । अगर आप घुमने फिरने के शौकीन हैं तो जरुर जाएं यहां ।

इस पृष्ठ से संबधित पिछले लेख :

  • चारभुजा गढ़बोर में जलझुलनी एकादशी का उत्सव
  • राजसमंद जिले के प्राचीन मंदिर और भक्ति से परिपुर्ण स्थल
  • राजसमन्द में गणगोर महोत्सव
  • कांकरोली का साक्षी गोपाल मंदिर
  • कुंभलगढ़ फेस्टिवल राजसमन्द
  • कितना जानते हैं, आप अपने राजसमन्द जिले को ?
  • कांकरोली का गुप्तेश्वर महादेव मंदिर
  • डिमोज में लिस्टेड होना खेल नहीं है बच्चों का

  • टैग्सः ····

    एक टिप्पणी ↓

    अपनी टिप्पणी करें, आपकी टिप्पणीयां हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, आप हिन्दी या अंग्रेजी में अपनी टिप्पणी दे सकते हैं, साथ ही आप इस वेबसाईट पर और क्या क्या देखना चाहेंगे, अपने सुझाव हमें दें, धन्यवाद