भारत में म्युजिक इन्डस्ट्री बहुत ही बडी है और हाल ही में एक नया नया सा गायक आया है नाम है “कैलास खेर” । तो यहां मुंबई में अपने टेलेंट से अपने पेशे से लाइफ में सर्वाइव करना भी बहुत ही मुश्किल कार्य होता है । मिडीया से बातचीत के दौरान बडा ही शुद्ध लहजा और आवाज में गजब का “देसीपन” कह सकते हैं हम कह सकते है कि केलास की आवाज “रियल” यानी असली है । दूसरे कलाकार “फेक” या नकली, या फिर वेसे जो कि म्युजिक इन्डस्ट्री में क्या बिकता है, वो करने को तैयार जेसे मुझे मसाला ला के दो में गाता हूं ना ।
इन्डस्ट्री में हर कोई अच्छी प्रेजेन्टेशन मांगता और चाहता है, इंडियन आईडल या इस तरह के शो में आप देख सकते हैं कैसे कोई छोटे शहर के देसी गरीब कलाकार लडके या लडकी को इंटरनेशनल आईटम या स्टार टाईप का बना कर प्रेजेन्टेशन किया जाता है । कुछ ही हफ्तो में जी टी. वी. को जैसे एफ. टी. वी. बना दिया हो एसा हो जाता है । क्यो कि टी . वी. पर दिखता है वो बिकता है । सस्ती टी. आर. पी. पाने के लिये कोई कुछ भी कर गुजरने के लिये तैयार बैठा है ।
लोग कहते हैं घोर कलयुग है, सच्चाई का गला बुराई काट रही है । पर फिर भी कहीं को कुछ है, जो केलास जेसे मेहनती कलाकार को भी कुछ मुकाम हासिल हो ही जाता है । इतना बडा भारत है, हर किसी को कुछ फेन्स तो मिल ही जाते है ।
पर कैलास खेर कि आवाज में सत्यता है, देसीपन है ठेठ गांव का, निश्छल सा प्रेम है, ए॓से ही कलाकार को जब कोई सम्मान मिलते हैं या जब वह उन्नति के शिखर को छूता है तो ना जाने मुझे अंदर से बडी खुशी सी महसुस होती है ।
So, Kailash Keep it up your good work…
sachin jaiswal // Apr 16, 2010 at 5:27 am
very good song..kaish kher you are agreat