राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट

राजसमन्द जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल, ए॓तिहासिक पर्यटन स्थल, मंदिर, किले, मुख्य त्योहार एवं व्यवसाय आदि की विस्तृत जानकारी, साथ ही हर घटना को देखने का लेखक का अपना व्यक्तीगत व्यंग्यात्मक नजरिया, कटु सोच आज की इस तिरछी दुनिया के सन्दर्भ में…

राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट header image 2

कितना जानते हैं, आप अपने राजसमन्द जिले को ?

December 21st, 2007 · 4 टिप्पणीयां · मार्बल व्यवसाय, राजसमन्द जिला

जी हां । राजस्थान के राजसमन्द जिले से जुडी कुछ बहुत ही रोचक बातें जो शायद यहां के रहने वाले निवासी लोग भी नहीं जानते होंगे । पेश ए खिदमत है कुछ इस तरह की ही रोचक जानकारी …….

यह जिला अपनी मीठे पानी की राजसमन्द झील के लिये प्रसिद्ध है जो कि पुरे एशिया में दुसरे स्थान पर आती है।

मेवाड के चारधाम कहे जाने वाले दर्शनीय मंदिरों में से नाथद्धारा का श्रीनाथ जी मंदिर, कांकरोली का द्धारिकाधीश मंदिर और गढ़बोर चारभुजा का मंदिर तीनों राजसमन्द जिले में ही आते है ।

यहां के जिला कलेक्ट्रेट परिसर का निर्माण जयपुर के कलेक्ट्रेट परिसर के जैसा ही है ।

अजेय दुर्ग कुंभलगढ़ भी राजसमन्द जिले में ही आता है यह महाराणा प्रताप की जन्मस्थली के रुप में प्रसिद्ध है, और इस किले की दीवार को दुनिया में चीन की दीवार के बाद दुसरी सबसे लम्बी दीवार के लिये जाना जाता है । यह भी माना गया है कि इस दीवार को चांद से भी स्पस्ट रुप से देखा गया है ।

अपने प्रसिद्ध ‌और अनूठे मार्बल के व्यापार के कारण यह जिला प्रदेश में सर्वाधिक रायल्टी देने वाला जिला बन चुका है ।

वह दो बातें जिनके लिये राजसमन्द का नाम गिनिज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हैः

पहलाः यहां राजसमन्द झील के किनारे नौचोकी पाल पर, सफेद संगमरमर के पथ्थरों पर खुदाई से विश्व का प्राचीन व सबसे बडा संस्कृत का महाकाव्य लिखा गया था, जो कि “राजप्रशस्ति महाकाव्यम” के नाम से जाना जाता है। इस हेतु यह अपना स्थान गिनिज बुक में दर्ज करा चुका है।

दूसराः यहां स्थित आर. के. मार्बल एवं माइन्स विश्व का सबसे बडा मार्बल प्रोसेसर व निर्यातक है, और इस कारण यह अपना स्थान गिनिज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज करा चुका है।

स्थापत्य कला, संगीत, खेल, राजनिति या फिर संस्कृति के बारे में, यह स्थान अपने आप में एक अलग जगह रखता है । यह तो कुछ भी नहीं है, सिर्फ अंश मात्र है ! यहां के जर्रे जर्रे में, हर बात में कुछ ना कुछ जुदा है । एसा खास की शब्दों में बयां करना बहुत ही मुश्किल है ।

इस पृष्ठ से संबधित पिछले लेख :

  • राजसमंद जिले के प्राचीन मंदिर और भक्ति से परिपुर्ण स्थल
  • राजसमन्द में गणगोर महोत्सव
  • कुंभलगढ़ फेस्टिवल राजसमन्द
  • डिमोज में लिस्टेड होना खेल नहीं है बच्चों का
  • चुनाव का मौसम फिर से
  • राजसमन्द जिला एक परिचय‍
  • विश्व प्रसिद्ध नौ चोकी पाल
  • राजसमंद झील के बारे में जानकारी

  • टैग्सः ·····

    4 टिप्पणीयां ↓

    • paritosh

      cardss is thee best wey to pass time in jurney

    • chandresh vagrecha

      rajasamand lake is a very beautiful place in rajasthan

    • RAKESH RATHEE

      i want to know about jk colony
      rajsamand lake is part of my life.
      apki website mujhe best lagi.

      RAKESH RATHEE

    • kavi sunil

      sir mene rajsamand zill par ek mewari bhasha me kavita kavita kya uski aap biti likhi he agar aap chahe to me aapki is badhiya si site par meri tippani ke madhyam se bhej sakta hu. thanks

    अपनी टिप्पणी करें, आपकी टिप्पणीयां हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, आप हिन्दी या अंग्रेजी में अपनी टिप्पणी दे सकते हैं, साथ ही आप इस वेबसाईट पर और क्या क्या देखना चाहेंगे, अपने सुझाव हमें दें, धन्यवाद