राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट

राजसमन्द जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल, ए॓तिहासिक पर्यटन स्थल, मंदिर, किले, मुख्य त्योहार एवं व्यवसाय आदि की विस्तृत जानकारी, साथ ही हर घटना को देखने का लेखक का अपना व्यक्तीगत व्यंग्यात्मक नजरिया, कटु सोच आज की इस तिरछी दुनिया के सन्दर्भ में…

राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट header image 1

बरसात के मौसम से पहले R.S.E.B. का रेगुलर मेन्टीनेंस चैक आवश्यक

July 7th, 2010 · तकनिकी, राजसमन्द जिला

वर्षा का मौसम चालू हो चुका है और रोज कोई ना कोई खबर यह आ रही है कि मवेशी विधुत पोल के करंट के कारण मौत का ग्रास बने !, कभी खेतों में तार गिरने से किसान मर रहे हैं तो, कहीं पर मकानों के एकदम नजदीक से तार गुजर रहे हैं ! कहीं पर खम्भे झुके हुए हैं, कहीं झुगाड तकनिकी से पेडों की शाखाओं से वायर बांधे गए हैं ! तो कहीं क्या ! हर जगह दुर्घटनाओं को न्योता ही जैसे दिया जा रहा है ! हमारे (R.S.E.B.)राजस्थान राज्य विधुत निगम की बात ही निराली है ! कुछ कहो तो कामगार कम होने कि रटी रटाई बात कह दी जाती है ।

तो हमारे राजसमंद में (R.S.E.B.) तो वैसे ही बहुत ही खास विभाग है, जिससे हर तबके के लोगों को सुविधाएं मिलती है ! पर बरसात के मौसम के शुरु होने से पहले एक रेगुलर मेन्टीनेंस चैक बहुत आवश्यक है ! हर प्राणी को जीने का अधिकार है चाहे वह कोई मवेशी हो या कोई इंसान !

→ अब तक कोई टिप्पणीं नहींटैग्सः ··

धोईन्दा बस स्टेंड और काकंरोली बस स्टेंड

July 1st, 2010 · उलझन, राजसमन्द जिला

काकंरोली के विकास का एक प्रमुख मुद्दा काफी सालों से बस स्टेंड रहा था ! अब वो वक्त आ गया है जब मुख्य बस स्टेंड धोईन्दा जा रहा है !

पर कई लोगों को प्रशासन के इस कार्य पर भारी आपत्ति है ! सभी के अलग अलग मत है !

धोईन्दा बस स्टेंड को बने कई साल हो चुके है, पर वहां पर राजनैतिक या कह सके तों कुछ लोगों के व्यक्तीगत स्वार्थ के कारण वह जगह सालों से खाली पडी रही और अपने आबाद होने के लिये बैचेनी से इंतजार करती रही ! पर अब अंततः ये होने जा रहा है जिसका सभी को इंतजार था !

मुख्य बस स्टेंड धोईन्दा जाएगा और यहां कांकरोली के पुराने बस स्टेंड से वहां तक जाने हेतू लोगों द्वारा टेंपो या अन्य यातायात के साधन काम मे लिये जाएंगे । इससे कुछ तो अच्छा होगा और कुछ प्रभाव खराब भी पडने वाले है ।

अच्छे प्रभाव जैसेः

  • धोईन्दा बस स्टेंड आबाद हो जाएगा !
  • रोजगार बढ़ेगा !
  • वहां आस पास व्यापक तौर पर शहर का फैलाव बढ़ेगा !

बुरे प्रभाव जैसेः

  • क्यों कि अभी धोईन्दा बस स्टेंड के आस पास लोगों का इतना जमावडा नहीं हे, तो देर सवेर आने वाली सवारीयों को सुरक्षा की चिंता सताएगी !
  • कांकरोली बस स्टेंड की रौनक हो सकता है थोडी कम हो जाए !
  • कांकरोली बस स्टेंड के आस पास जो लोग कमाने के लिये इस बस स्टेंड पर निर्भर है उनके सामने रोजी का संकट आ जाएगा !

ज्यादा दूर भी तो नहीं ये जगह क्यों लोग हो हल्ला करते हैं ! फिर भी एक बात तो है कि ज्यादा लोगों के फायदे या हित की बात हो रही हो और चंद लोगों को बुरा लगता है या फर्क भी पडता है तो पडे ! ये अच्छा है, आने वाले समय में सब ठीक हो जाएगा !

→ 2 टिप्पणींयांटैग्सः ·····

वही खिलौना लूंगा, मचल गया दीना का लाल

June 4th, 2010 · उलझन

“वही खिलौना लूंगा, मचल गया दीना का लाल”

आज न जाने क्युं मुझे स्कुल के समय में पढ़ी एक कविता की चंद पंक्तियां याद आ गई ! हठ के कुछ प्रकार है जैसे बालहठ, त्रियाहठ और राजहठ !

बाल हठ का अभिप्राय है बच्चे की जिद, त्रियाहठ यानी पत्नी की जिद या इच्छापुर्ती की आकांशा, और अंत में होता है राजहठ जो कि शाशक या राजा का हठ या जिद है । ये तीनो ही हठ या जिद के आगे पूरी दुनिया मौन है, लाईलाज, कोई उपचार नहीं, इस चीज का ।

सियारामशरण गुप्त जो कि मैथिली शरण गुप्त के भाई थे उनके द्वारा रचित ये महान कविता की कुछ लाईने पेश हैः

मैं तो वही खिलौना लूंगा मचल गया दीना का लाल
खेल रहा था जिसको लेकर राजकुमार उछाल-उछाल।
व्यथित हो उठी मां बेचारी- था सुवर्ण-निर्मित वह तो !
‘खेल इसी से लाल, नहीं है राजा के घर भी यह तो !

‘राजा के घर! नहीं-नहीं मां, तू मुझको बहकाती है,
इस मिट्टी से खेलेगा क्या राजपुत्र, तू ही कह तो ।
फेंक दिया मिट्टी में उसने, मिट्टी का गुड्डा तत्काल,
‘मैं तो वही खिलौना लूंगा – मचल गया दीना का लाल ।

‘मैं तो वही खिलौना लूंगा – मचल गया शिशु राजकुमार,
‘वह बालक पुचकार रहा था पथ में जिसको बारम्बार ।
‘वह तो मिट्टी का ही होगा, खेलो तुम तो सोने से ।
दौड पडे सब दास-दासियां राजपुत्र के रोने से ।

‘मिट्टी का हो या सोने का, इनमें वैसा एक नहीं,
खेल रहा था उछल-उछलकर वह तो उसी खिलौने से ।
राजहठी ने फेंक दिए सब अपने रजत-हेम-उपहार,
‘लूंगा वहीं, वही लूंगा मैं! मचल गया वह राजकुमार ।

  • सियारामशरण गुप्त

→ अब तक कोई टिप्पणीं नहींटैग्सः ·······