महा शिवरात्री का त्योहार सभी जगहों पर बडी धूमधाम से मनाया जाता हैं पर हमारे राजसमंद में इस दिन कुछ विशेष ही आलम रहता हैं | कांकरोली में भी बहुत से शिव मंदिर हैं और इस दिन तो शिवजी की पूजा और दर्शन की बडी विशेष महत्ता है | सो हजारों में दर्शनार्थी यहां के शिवमंदिरों में जाते हैं | पुष्प, मालायें प्रसाद आदि चढ़ायें जाते हैं और लोग सपरिवार दर्शन करने जाते है | इसी दौरान प्रसाद, आरतीयों और भजन मंडलियों में भी श्रोताऔं को बडा ही लुत्फ मिलता हैं | कुछ लोग शिवजी का हरा वाला प्रसाद भी ग्रहण करते हैं, दर्शनों हेतु पैदल जाते हैं और इसी बहाने पिकनिक भी हो जाती हैं |

Maha Shivratri
राजसमंद जिले में अनेकों शिव मंदिर हैं पर उनमें से कुछ प्रमुख यहां सुचीबद्ध हैं
गुप्तेश्वर महादेव, कांकरोली
चौमुखा महादेव, जलचक्की कांकरोली
विशम्भर महादेव, पुरानी कलेक्ट्री परिसर, राजनगर
रामेश्वर महादेव, राजनगर
कुन्तेश्वर महादेव या फरारा महादेव, फरारा गांव, राजसमंद
कु्भंलगढ़ में नीलकन्ठ महादेव मंदिर, केलवाडा
परशुराम महादेव मंदिर, केलवाडा
महामंगलेश्वर महादेव, मातृकु्ंडिया
आन्जनेश्वर महादेव, आन्जना
भूतेश्वर महादेव, भूतगिरि जी बावजी का आश्रम, सोनियाणा
हरकुन्डेश्वर महादेव, स्टेशन रोड, काकंरोली
रघुकुलेश्वर महादेव, जे.के. टायर फेक्ट्री, कांकरोली
वेवर महादेव, चन्द्रभागा नदी तट, आमेट
Deepak Soni // Jul 10, 2015 at 12:13 am
me rajsamand ke kuch adhbhut Drashyo Ke Picture share karna chahta hu
please suggest me how can i???