सबसे पहले तो सभी विजीटर भाईयों बहिनों को होली की शुभकामनाएँ व बधाईयां ! लो जी फिर से आ गई आपकी, हमारी, सबकी प्यारी होली। होली का त्योहार तरह तरह के रंगो से भरा हुआ एसा एक त्योहार है कि हर कोई ईसके रंग मे रंग जाता है। हमारे यहां काकंरोली नाथद्वारा मे होली कि अलग अलग रस्में हैं, परम्पराएँ हैं। कांकरोली में होलीथडा करके स्थान है जहां होली के कुछ दिन पहले एक बडी लम्बी सी होली रोपी जाती है। होली की शाम को वहां बडा मेला लगता है, गांव शहर के कई लोग मेले को देखने आते हैं (बडा अमां ये तो छोटा सा स्थान है भई) कई ग्रामीण व शहरी लोग गोबर के कन्डे जेसी (वडुलिये की माला) आदी अपने अपने घरों से बना कर लाते है,एसा लगता है कुछ विशेष महत्व है पर हमें कुछ खास इस बारे में पता नही। कई बार हमने अल सुबह भी जाकर होलीका दहन का नजारा देखा है ग्रहण के कारण मुहुर्त का चक्कर होता है तो होली कई बार सुबह जल्दी जलाई जाती है तो कई बार शाम को मेले के पश्चात। कुछ लोग होलीका दहन के दौरान लीलवे(चने) भी सेकतें है व खाते है।
कांकरोली के द्वारिकाधीश मंदिर व नाथद्वारा के श्रीनाथ जी के मन्दिर में होली के दिन खास दर्शन होते हैं प्रभु को विशेष भोग लगाया जाता है व खास रुप से श्रंगारित किया जाता है। खास तौर से मन्दिर में राल के दर्शन होते हैं जिसमें भगवान को होली खिलाई जाती है। मंदिर में भक्तगण परुष व महिलाएँ रसिया गाते हैं। द्वारिकाधीश मंदिर से होली की शाम को शोभायात्रा निकली जाती है जो कि मंदिर से चालु होती हुई, शहर के मुख्य मार्गों से [Read more →]
टैग्सः कांकरोली·कांकरोली की होली·नाथद्वारा·नाथद्वारा की होली·होली·holi at kankroli·holi festival at nathdwara rajasthan
हमने अभी अभी Sony Play Station 1 पर अपने प्रिय मित्र के साथ गेम्स खेलने का लुत्फ लिया है। काफी दिनों से अखबारों, टी.वी. इन्टरनेट आदि पर हम सोनी के प्लेस्टेशन के बारे में पढ़ व सुन रहे थे। वेसे विडीयो गेम्स खेलने का कीडा हमें बचपन से ही था, पहले हम भी विडीयो गेम वाले के यहां अपनी मित्र मंडली के साथ घंटो तक बैठे रहते थे बेचं पर। अब उस जमाने में पेसे तो जेब में होते नहीं थे तो होता क्या की एक मोटा तगडा शिकार फांसा जाता व उसे येन केन गेम पार कराने की टिप्स देने का वादा किया जाता । उसके बाद हम खेलते व वह हमारा तथाकथित मोटा तगडा मुर्गा गेम पार होने तक ईन्तजार करता था। खेलते हम देखता वो, विडीयो गेम्स के पेसे भी देता तो वो और मजे लेते थे हम।
फिर चला विडीयो गेम्स किराये पर घर लाने व खेलने का दौर, ये शौक भी काफी लम्बा चला था । घर वाले पढ़ो पढ़ो कहते थे पर हम तो जेसे पढ़ाई के दुश्मन थे। हमें अच्छी तरह से याद है चाहे परीक्षा के दिनों मे हम अलार्म लगा कर सुबह जल्दी जागें या नहीं पर जब जब हमारे घर किराए पर वह विडीयो गेम लाते थे तो हम देर रात तक तो मारियो, कोन्ट्रा, सर्कस, मोटर साईकिल व कार रेस के गेम्स खेलते थे और सुबह सुबह [Read more →]
टैग्सः खेलने·गेम·चस्का·सोनी प्ले स्टैशन वन·games online·hobby to play online games·play games on sony play station·sony play station one
बडा दुख हुआ हमें जब हमारा अपना एप्पल का आई पोड शफल चलते चलते अचानक खराब हो गया । हमने कुछ समय पहले ही नया 256 MB स्पेस वाला एप्पल का आई पोड शफल खरीदा था, पर अफसोस यह सिर्फ 8-9 महीने ही चला व खराब हो गया। अन्य मर्दों की तरह हमें भी टेक्नीकल फील्ड काफी भाता है व हमें भी तरह तरह के गेजेट्स का काफी शौक है,यह बात अलग है कि बचपन से लेकर अब तक हर चीज हमें काफी रो धो कर मिली है, पर मिली तो हे ही इसमें कोई दुख वाली बात नहीं है।
युं तो हमने काफी पहले से एप्पल के आई पोड शफल के बारे में काफी पढ़ा व सुना था । तो क्या था कि लेना तो था ही, थोडा रुके, फिर रुके, और भाव कम हो कम हो सोच कर रुके पर, फिर भी अपने आप को ज्यादा रोक नहीं पाए। एक बार हाथ में क्या आया ये तो बस ले ही पडे और जहां तक हमारा अंदाजा है कि कोई भी शख्स ईस गाने सुनाने वाली लेटेस्ट मशीन को हाथ में ले ले व एक बार ईसकी आवाज सुन ले तो इसे लिये बगेर [Read more →]
टैग्सः apple·apple i pod shuffle·apple ipod problem·एप्पल आई पोड·एप्पल आई पोड शफल·खराब·ipod·ipod damaged
अरे रे ये क्या ! फिर से बारिश चालू । हमारे यहां कांकरोली में आज पता नहीं कहां से ये बादल आ गए सुबह से ही मोसम थोडा बारिश के जैसा बन रहा हि था । पर लोगों को पता था कि बारिशा आएगी नहीं सिर्फ ये बादल एसे ही दर्शन देने आए हैं व ये वापस चले जाएंगे । पर नहीं गए बादल सिर्फ बरसे और वो जोर से बरसे । हमको तो ए॓से में ये ही गाना याद आया ।
” देखो बारिश हो रही है, it’s raining, it’s raining, it’s raining
मेरा दिल रो रहा है, my heart is paining, it’s paining, it’s paining
तेरे लिये, तेरे लिये, तेरे लिये, तेरे लिये ये ये”
अन्नु मलिक साहब भी कभी कभार ठीक गा लेते हैं वेसे, क्या बोलते हैं आप। कहते हैं कि जाती हुई व आती हुई सर्दी खराब होती है। फसले बारिश व हवा के हवा के कारण आडी पड गई हि होंगी। ईस बारिश के कारण आस पास किसान लोगों को भारी तकलिफों का समना करना पड सकता है। डाक्टर लोगों की भी जेबें गरम हो सकती है अगर काफी लोग बिमार हुए तो । लोग बाग क्या हैं कि समझतें नहीं हे और शेखी बघारते रहते हैं कि हमें ठण्ड नहीं लग रही, या नहीं लगती व एसे मोसम में या तो बारिश के पानी में भीग जाते हैं या फिर एकदम बाहर निकलते ही ठण्डी हवा लगनें के कारण बीमार हो जाते हैं। खास तौर से ये आती व जाती हुई सर्दी बच्चे व बुढ़े लोगों के ये ज्यादा तकलीफदायक होती हैं । ए॓से में सभी से गुजारिश है कि कृपया सर्दी से बचने के लिये इंतजाम करें व एसे ही खुलें में ना घुमें ।
टैग्सः अच्छी·खराब·खराब या अच्छी·जाती हुई सर्दी में बारिश·सर्दी में बारिश·rain in winter season·rain in winter times
शादियों का सीजन चल रहा हे व हमारे शहर में चारों तरफ इसी तरह की गहमा गहमी है। बारात, बेंड बाजे, रोज रोज किसी ना किसी मिलने वाले के यहां प्रतिभोज में जा कर के खाना, व फिर लिफाफे टिकाना, एक अदद फोटो खिंचवाना व वापस घर आकर के सो जाना यही रुटिन हो गया है ।
हमारे यहां बडा अजीब सा सिस्टम है, जेसे कि मान लो जेसे “मिस्टर अशोक” व मिस्टर गिरिश के अच्छी जान पहचान है, पडोस में ही रहते है , अब मिस्टर अशोक की शादी है व उसने “मिस्टर गिरिश जी सपरिवार” के नाम का कार्ड दिया तब तो ठीक है और यदि सिर्फ “मिस्टर गिरिश” नाम से ही कार्ड दिया तो गिरीश के के घर कोई ना कोई महिला यह कह पडती हें [Read more →]
टैग्सः भाग 1·वाकये·शादी·fun at marriage·marriage party·marriage times·shaadi