राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट – Rajsamand District of Rajasthan

राजसमन्द जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल, ए॓तिहासिक पर्यटन स्थल, मंदिर, किले, मुख्य त्योहार एवं व्यवसाय आदि की विस्तृत जानकारी, साथ ही हर घटना को देखने का लेखक का अपना व्यक्तीगत व्यंग्यात्मक नजरिया आज की इस तिरछी दुनिया के सन्दर्भ में…

राजसमन्द से एक हिंदी वेबसाईट – Rajsamand District of Rajasthan header image 3

फोटो गैलेरी

फोटो गैलेरी :

Home » फोटो गैलेरी

राजसमन्द झील

हमारी सबकी अपनी राजसमन्द झील के कुछ बेहतरीन फोटो | यह दुनिया की दूसरे नंबर की मीठे पानी की झील है और अपने आप में कई रोचक व ए॓तिहासिक पहलू समेटे हुए है !

एरीगेशन गार्डन

कांकरोली का सिंचाई विभाग या एरीगेशन का गार्डन | यहां सुबह शाम कई लोग स्वास्थय लाभ लेने के लिये पैदल घूमते हैं | यहां से बहुत दूर दूर के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं | रोजाना सुर्योदय और सुर्यास्त के समय तो यहां का वातावरण और भी देखने लायक हो जाता हैं |

सरदारगढ़ किला

कांकरोली से आमेट के मार्ग के बीच आने वाला यह सरदारगढ़ का किला आजकल राजसमंद की एक बहुसितारा होटल के रुप में कनवर्ट हो चुका हैं और बहुत सुंदर स्थल हैं, बहुत से टुरिस्ट लोग इसे देखने के लिये दूर दूर से आते हैं |

सांवरिया सेठ का मंदिर

चित्तौडगढ़ के निकट सांवरिया सेठ का मंदिर स्थित है यहां सालों से बहुत विशाल पैमाने पर मंदिर निर्माण कार्य चल रहा हैं | समूचे मेवाड के निवासियों की यहां भगवान सांवरिया सेठ के प्रति बहुत आस्था हैं |

रणकपुर के जैन मंदिर

रणकपुर के जैन मंदिर राजसमंद में अपने स्थापत्य के कारण विशेष महत्व रखते हैं | यहां के जैन मंदिर अद्भभुत शिल्प के लिये जाने जाते हैं ‌|

गणेश टैकरी, नाथद्धारा

गणेश टैकरी, नाथद्धारा एक बहुत अच्छा पिकनिक स्थल है जो कि नाथद्धारा के निकट स्थित हैं | प्राकर्तिक संपदाओं से घिरा होने का कारण यहां वर्षाकाल में बहुत अच्छे मनोहारी दृश्य बनते हैं |

एकलिंग जी का मंदिर

एकलिंग जी का मंदिर मेवाड के चार धामों में से एक माना जाता है और बहुत ही प्रसिद्ध हैं यहां शिवजी का मंदिर है और बहुत ही प्राचीन होने के साथ ही जन जन की आस्था का केन्द्र है |

2 टिप्पणीयां ↓

अपनी टिप्पणी करें, आपकी टिप्पणीयां हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, आप हिन्दी या अंग्रेजी में अपनी टिप्पणी दे सकते हैं, साथ ही आप इस वेबसाईट पर और क्या क्या देखना चाहेंगे, अपने सुझाव हमें दें, धन्यवाद