आज बाईस अगस्त है | कुछ दिन पुर्व ही अन्ना हजारे हमारे राजसमन्द में आये थे, आचार्य महाश्रमण का अमृत महोत्सव भी हमारे नजदीकी गांव केलवा में चल रहा है | यहां अन्ना हजारे नें कुछ सभायें ली और अपने विचार व्यक्त किये | लोग इस उम्र में उनके देश के प्रति प्रेम और जोश को देखकर दंग है |
खास तौर से युवा वर्ग का अन्ना हजारे को भरपूर समर्थन मिल रहा है जो कि बडी अच्छी बात है | भ्रष्टाचार के विरोध में हर कोई उनके साथ कंधे से कंधा मिलाने को तैयार हैं | हर तरफ से यही आवाज आ रही है “अन्ना तुम
संधर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” | देश में हर जगह से अन्ना हजारे को जोरदार समर्थन मिल रहा है | मिलना भी चाहिये, देश के गद्दार और विरोधी कहे जाने वाले लोग जेलों में फाईव स्टार सुविधायें पा रहे हैं और सच्ची बात कहने वाले को जान के लाले पडे हुये हैं | ये प्रजातन्त्र का कबाडा नहीं है तो क्या हैं |
आज अन्ना हजारे के समर्थन में राजसमन्द में एक महा रेली का आयोजन किया गया जिसमें छोटे बडे सभी संघठनों नें बढ़ चढ़ कर भाग लिया | छोटे बडे बूढ़े सब थे वहां | यहां हर कोई अपना काम काज छोड कर इस देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनना चाह रहा था |
काम धंधा तो सबको रोज ही करना है, भ्रष्टाचार के विरोध में हम आज नहीं खडे होंगे तो कब होंगे | सभी व्यापारिक व सामाजिक संघठनों नें अपने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे और अपना सक्रिय सहयोग दिया |
पहली बार इतने बडे पैमाने पर जनता की जागरुकता देखने को मिली | बाकी कहा जाता है कि कांकरोली राजसमन्द की जनता जागरुक नहीं है पर आज जो दम खम देखने को मिला वैसा पहले कभी नहीं देखा गया | इस आंदोलन में भाग लेने वाले सभी व्यापारिक व सामाजिक संघठन, सब लोग बहुत धन्यवाद के पात्र है |
Maahi Chauhan // Oct 7, 2011 at 11:19 pm
में भी राजसमन्द कि तहसील भीम से हु…और यहाँ जयपुर में जॉब कर रहा हु.. आपकी वेबसाइट सर्च करने पर मुझे मिली..मैंने पढ़ी तो मुझे खुशी हुई.. ऐसे ही कार्य करे रहे हम आप के साथ हैं..कोई मदद हो तो आप कह सकते हैं.. माहि चौहान..
rajhindiadmin // Oct 9, 2011 at 8:21 am
माही जी बेहद शुक्रिया ,आपका उत्साहवर्धन बहुत सारे मायने रखता है मेरे लिये | धन्यवाद