जी हां यह एकदम सही बात हैं कि वर्ष 2011 में संगीत और मनोरंजन जगत को विशेष हानि हुई | वैसे तो हर साल कुछ ना कुछ विशेष होता ही है पर इस बार साल के आखिरी समय में कुछ ए॓सा घटित हुआ है जो अनोखा हैं | जहां इस साल दुनिया भर में कुख्यात क्रूर नेता गद्दाफी और आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की मृत्यु हुई, वही हमारे भारतीय सिनेमा और संगीत जगत के महान सितारे देव आनंद, शम्मी कपूर साहब हमसे बिछड़ गये, साथ ही गजल सम्राट जगजीत सिंह और महान लेखक, संगीतकार, गीतकार, और बहुमुखी प्रतिभा के धनी भूपेन हजारिका और नवाब पटौदी जेसे जोरदार क्रिकेटर भी हम सब को छोड कर चले गये | निश्चित ही ये साल इस लिहाज से बडा ही दुखदायी रहा |
बडे अनमोल हीरों को हमने खोया है पर दुनिया का क्या है, चलती रही है चलती रहेगी | साथ ही इस बार ये साल हमसे मणिकौल जैसे निर्देशक, एक्टर नवीन निश्चल और मिं. इंडिया के विलेन बॉब क्रिस्टो को भी छीन ले गया हैं, जो अपने बेहतर कार्यों के लिये जाने जाते हैं | ये लोग अब हमसे विदा हो चुके हैं पर ये सारे लोग अपने बहुत उत्कृष्ठ कार्यों के कारण संगीत और मनोरंजन जगत में हमेशा जाने जायेंगे | साथ ही वे अपने हजारों लाखों प्रशंसकों की यादों में हमेशा ही जिंवित रहेंगे। कहते हैं अच्छे लोगों को भगवान जल्दी उपर बुला लेते हैं, शायद सही हैं |
अब तक कोई भी टिप्पणी नहीं ↓